घोसी: अमिला में जर्जर बिजली के तार के शॉर्ट सर्किट से गेहूँ के खेत में लगी आग,डेढ़ बीघा गेहूँ की फसल जलकर हुई खाक
अमिला नगर पंचायत के चौहानपुरा में गेहूँ के खेत मे लटक रहे बिजली के तार के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से दो किसानों के लगभग डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर सैकडों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वरना कई बीघे गेहूँ की फसल आग की चपेट में आ जाती।