घोसी: बेलभद्रपुर में इग्यारह दिवसीय रुद्रमहायज्ञ का आयोजन,भारी संख्या में जुट रहे श्रद्धालु
बोझी क्षेत्र के बेलभद्रपुर बड़का हाटा सर्वदेव मंदिर पर आयोजित ग्यारह दिवसीय रुद्र महायज्ञ व बालयज्ञ में यज्ञ मंडप के 54 हवन कुंड में बेदी पूजन,नवग्रह पूजन की आहुतियां दी गई। क्षेत्र से श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंड़प की परिक्रमा कर मंगल कामना किया।देवी देवताओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान होता रहा।जिसे लेकर वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।