घोसी: घोसी पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुराचार के आरोप में एक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से दुराचार करने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर नाबालिग किशोरी के पिता ने घोसी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है। नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर आरोपी घर में घुस गया था।