घोसी: घोसी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के आरोप में मुकदमा किया दर्ज
घोसीकोतवाली क्षेत्र के सराय सादी निवासी बीरेंद्र चौहान पुत्र धनेश्वर चौहान ने दहेज अधिनियम सहित अन्य धाराओं के आरोप में चार के खिलाफ गुरुवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि इक्कीस अप्रैल को मेरी पुत्री प्रियंका की शादी कुतुबपुर जोगाडी, मुहम्दाबाद गोहना निवासी मिथिलेश चौहान से तय था।किन्तु दहेज में दस लाख रुपये की मांग किया जा रहा है।