लिंग भेद से नहीं संवेदनशीलता से बनेगा आत्मनिर्भर भारत
बड़वानी 10 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श.भी.ना.शा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में लैंगिक संवेदनशीलता पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । जिसमे कार्यक्रम अधिकारी डॉ.लक्ष्मी वास्केल ने समाज में सम्मान और न्यायपूर्ण वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देना आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है तत्पश्चात
डॉ शीला बघेल ने कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता संबंधित जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक सोच में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं इसी श्रृंखला में डॉ.कंचन कन्नौजे ने लैंगिक संवेदनशीलता केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं बल्कि पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है बताते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम के दौरान डा.चंदा यादव ने लैंगिक भेदभाव को दूर करने में परिवार, शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई ,तथा प्रो. अर्चना पिपलाज ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की धर्म पत्नी रमाबाई के अमूल्य अविस्मरणीय योगदान को महिलाओ के उत्थान के लिए विधार्थियों बीच अपने विचार साझा किए और इनकी अहम भूमिका बताई। डॉ राजकुमारी अहिरवार एवं प्रो. स्वीटी शर्मा ने सहभागिता की। प्रो.मनीषा धारवाल द्वारा मंच संचालन के दौरान सशक्त महिला समृद्ध समाज का आधार है । कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 विद्यार्थीयों लाभ लिया।अंत में प्रो.अर्चना पिपलाज के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
49 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026