*#स्वामित्व_योजना अंतर्गत बड़वानी जिले में अधिकार अभिलेखों का निःशुल्क पंजीयन जारी; ग्राउंड स्तर पर घर-घर पहुंच कर पहुंचकर टीम कर रही आवेदनों की एंट्री*
........
*वरिष्ठ अधिकारियों ने किया पंजीयन केंद्रों का निरीक्षण, स्वामित्व योजना में बड़वानी जिला राज्य के टॉप 5 जिलों में शामिल*
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं निःशुल्क पंजीयन की प्रक्रिया को अभियान के रूप में तेजी से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन ग्राम पंचायत एवं ग्रामवार पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री कराने का कार्य निरंतर जारी है।
अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की टीमें घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों से संपर्क कर रही हैं और उनके आवेदन दर्ज कराने में सहयोग कर रही हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
*वरिष्ठ अधिकारियों ने पंजीयन केंद्रों का किया निरीक्षण*
शनिवार को अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री अर्पित गुप्ता एवं अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी ने विभिन्न पंजीयन केंद्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता और सुगमता से पंजीयन कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*अधिकारियों को पंचायतवार सौंपी गई जिम्मेदारी*
अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पंचायतवार क्षेत्र आवंटित किए गए हैं। इन अधिकारियों की प्रत्यक्ष देखरेख में पात्र हितग्राहियों के 'एमपी ई-सेवा ऐप' (MP e-Sewa App) पर आवेदन दर्ज कराने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।
*बड़वानी जिला राज्य के टॉप 5 जिलों में शामिल*
प्रशासनिक मुस्तैदी और घर-घर जाकर किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप बड़वानी जिला स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में राज्य के टॉप 5 जिलों में शामिल हो गया है। एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों के आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज किए जा चुके हैं। प्रशासन द्वारा इन सभी आवेदनों पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करते हुए शीघ्र ही हितग्राहियों को निःशुल्क रजिस्ट्री प्रदान की जाएगी ।
#JansamparkMP
#Badwani
40 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026