*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*
बड़वानी 10 अक्टूबर 2026/शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सेंधवा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय महत्व के विषयों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय चिह्न, विकसित भारत एवं राज्य की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक एवं संदेश रंगोलियाँ बनाईं। छात्राओं ने रंगों और कलात्मक आकृतियों के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव, देश की प्रगति, विकास की अवधारणा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपयोगिता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति एवं रचनात्मक सोच ने प्रतियोगिता को आकर्षक बनाया।
प्रतियोगिता में मानसी सोनी (ET प्रथम वर्ष) ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जागृति बोरसे (ET द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वैष्णवी निकुम (ET प्रथम वर्ष) एवं निकलेश्वरी मोरे (ET प्रथम वर्ष) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और विषयों की प्रभावशाली प्रस्तुति से सराहना प्राप्त की।विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।
इस प्रतियोगिता का नेतृत्व व्याख्याता नीतू सुलिया ने किया। कार्यक्रम के अवसर पर नेहा पांडे, राजनंदिनी पानवारिया एवं ज्योति आर्य उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
39 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026