मनकक्ष केंद्र एवं आशाग्राम ट्रस्ट के नर्सिंग विद्यार्थियों ने दी नाट्य प्रस्तुति
बड़वानी 10 अक्टूबर 2026/मन को साधना ही एक आराधना है हमारी परंपराएं एवं प्राचीन जीवन शैलियां कुछ इस तरह से संयुक्त परिवार के सामाजिक ताने-बाने में गुथी हुई थी कि परिवार के किसी भी सदस्य को शारीरिक या मानसिक पीड़ा का एहसास होने मात्र पर ही परिवार का कोई ना कोई सदस्य उस पर संज्ञान लेकर तुरंत उपचार करवा कर उसे निरोगी बनाने में योगदान देता था। आज का दौर एकल परिवार के साथ-साथ अस्त-वस्त जीवन शैली का है जिसमें अब परिवार के गिने चुने लोग ही रहते हैं और उनमें भी आपस में बातचीत का अभाव हो गया है। इन सभी का स्थान मोबाइल ने ले लिया है जो सुविधा से ज्यादा दुविधा खड़ी कर रहा है तथा मानसिक अवसाद को बढ़ा रहा है। उक्त बातें विश्व मासिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के मनकक्ष केंद्र द्वारा चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोरोग विशेषज्ञ डॉ राहुल पाटीदार ने कहीं। सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में तथा आशाग्राम ट्रस्ट के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में आशा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने पहला सुख निरोगी काया नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी। नाटक का संयोजन आशा नर्सिंग इंस्टिट्यूट के प्रभारी डॉ संजय राठौर, एवं वाइस प्रिंसिपल ज्योति यादव के द्वारा किया गया। इस कार्य में प्राचार्य श्रीमती पल्लवी यादव, श्रुति चौहान, सोनिया पिपलिया, टीना चोंगड़ श्री रमेश यादव का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
45 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026