बड़वानी में कस्तूरी कॉटन भारत के तहत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंजीयन हेतु आयोजित हुआ प्रशिक्षण
बड़वानी 09 अक्टूबर 2026/कस्तूरी कॉटन भारत के अंतर्गत जिनर्स के सुगम पंजीकरण और प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस बैठक में भारत के संयुक्त निदेशक द्वारा कस्तूरी कॉटन पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह से इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह सहित जिले के अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिनर्स को कस्तूरी कॉटन भारत पोर्टल पर पंजीयन करने के संबंध में चरण-दर-चरण पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://kasturicottonindia.com पर हर स्टेप का ट्रेनिंग वीडियो अपलोड किया गया है, जिसकी जानकारी उपस्थित अधिकारियों और जिनर्स को दी गई।इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारतीय कपास की गुणवत्ता में सुधार करना और वैश्विक बाजार में इसकी ब्रांडिंग को मजबूत करना है, जिससे किसानों और जिनर्स दोनों को सीधा लाभ मिल सके।व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रशासन बड़वानी ने क्षेत्र के सभी संबंधित जिनर्स से अपील की है कि वे पोर्टल पर उपलब्ध प्रशिक्षण वीडियो की मदद से जल्द से जल्द अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
#JansamparkMP
#Badwani
16 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026