बक्सर: रामरेखा घाट बड़ी मठिया के पक्ष में आया न्यायालय का फैसला, महंत के कानूनी सलाहकार ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | Oct 5, 2024 बक्सर नगर के रामरेखा घाट के समीप स्थित बड़ी मठिया के संचालन के लिए बनाई गई सभी समितियों को पटना उच्च न्यायालय के द्वारा निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी मठिया के महंत चंद्रमा दास के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता केदारनाथ सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय का यह फैसला सच्चाई की जीत है।