किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 15/1//2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत जन्म मृत्यु पंजीकरण के लाभ तथा प्रमाणिकता के संबंध में कन्या उच्च विद्यालय डुमरिया में जागरूकता कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
साथ ही वासंतिक (रबी) महाभियान 2026-27के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों,कर्मियों एवं किसान भाईयों को उक्त विषय से संबंधित जागरूक किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त जन्म -मृत्यु पंजीकरण अधिनियम संबंधित जागरुकता कार्यक्रम में पुराने एवं नये अधिनियम के आलोक में जन्म -मृत्यु पंजीकरण संबंधित प्रक्रिया के विषय में विस्तार से जानकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा दी गई ।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभ के विषय में जानकारी देने के क्रम में बताया गया कि आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र जन्म की तारीख एवं स्थान का प्रमाणिक दस्तावेज होने के साथ बच्चों के नामांकन, आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड , कन्या उत्थान योजना आदि तथा मृत्यु प्रमाण पत्र मृत्यु की तारीख एवं स्थान का प्रमाणिक दस्तावेज होने के साथ साथ उत्ताराधिकार/ पैतृक सम्पत्ति के दावे ,जीवन बीमा एवं बैंक खातों के दावा के निराकरण, मृत्यु के कारणों का पता लगाकर निवारण में ,मृत्यु के साक्ष्य के रूप में उपयोगी हैं।
घटना घटित होने 21 दिनों के भीतर जन्म मृत्यु की घटना का निःशुल्क पंजीकरण होता है। विलंबित घटना का पंजीकरण सशुल्क होने के साथ उसकी प्रक्रिया भी जटिल हैं।घटना घटित होने के तुरंत बाद पंजीकरण कराना प्रत्येक दृष्टिकोण से आम जन के लिए लाभकारी हैं।
जन्म मृत्यु की तिथि एवं स्थान बदलकर दुबारा प्रमाणपत्र बनवाना कानूनन अपराध हैं।
उक्त अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीमती सुनीता कुमारी, शिक्षकगण एवं जिला सांख्यिकी कार्यालय के कर्मी आदि उपस्थित थे। #viralreels #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #vacaciones #2026Goals