ईद मिलादुन्नवी के जुलूस में बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, 4 घायल
मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नवी के जुलूस के दौरान केएस चौराहे के पास एक बेकाबू कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई ।
घटना से आक्रोशित लोगों ने कार को अपने कब्जे में लेकर कब्रिस्तान पहुंचाया। यहां कुछ युवकों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया।
पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है।
#मुरैना #morena #पुलिस