ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस सम्पन्न, कमेटी ने प्रशासन और पुलिस का जताया आभार
मुरैना। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी, जिला मुरैना के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष जावेद पठान के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।
आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मुस्लिम समाज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कमेटी के जिलाध्यक्ष जावेद पठान ने पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, सीएसपी दीपाली चंदोलिया, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया, स्टेशन थाना प्रभारी संजय बैरया एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव सहित समस्त पुलिस परिवार का आभार व्यक्त किया।
कमेटी के अनुसार पुलिस और प्रशासन के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जुलूस का समापन मुस्लिम समाज की ओर से विशेष रूप से उपस्थित जाफर बेग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शकील उस्मानी, मोनू नेता, दद्दू उस्मानी, अकरम पठान, रिंकू खान (अध्यक्ष, ईदगाह कमेटी), आशिफ खान (अध्यक्ष, जामा मस्जिद कमेटी), मतीम खान (उपाध्यक्ष, जामा मस्जिद), जावेद दुर्रानी, इमरान पठान, आमिर रज़ा, सलमान पठान, अशफाक पठान, मोना वारसी, नाजिम वारसी, अजीम वारसी, मोहसिन अब्बासी, अख्तर पठान, मोहम्मद नकी पठान, सोहेब पठान, साबिर अब्बासी (गोला), तौफीक पठान, शाहरुख पठान, राजा खान सहित अन्य सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी, जिला मुरैना ने सभी समाजजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का आयोजन आपसी भाईचारे, शांति, सौहार्द एवं सामाजिक एकता की मिसाल बना।
जिलाध्यक्ष जावेद पठान ने कहा कि शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस और समाज के सभी लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
#morena #मुरैना #ईद