नगर निगम की कचरा उठाने बाली गाड़ी के चालक पर पैसे मांगने के आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुरैना। शहर के बड़ोखर इलाके में घर-घर से कचरा उठाने वाली गाड़ी के चालक पर गोबर उठाने के बदले पैसे मांगने के आरोप लगे हैं। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में कल्लू शर्मा नामक युवक कचरा गाड़ी के चालक पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। युवक के मुताबिक, कचरा गाड़ी का चालक मोहल्ले के कुछ लोगों से गाड़ी में गोबर डलवाता है और इसके बदले प्रति व्यक्ति 250 रुपये लेता है। युवक का आरोप है कि पैसे लेने के बाद चालक द्वारा किसी प्रकार की रसीद भी नहीं दी जाती।
युवक का कहना है कि यदि नगर निगम की व्यवस्था के तहत शुल्क लिया जा रहा है तो उसकी रसीद दी जानी चाहिए। रसीद नहीं दिए जाने से उसे आशंका है कि इस राशि का हिसाब नगर निगम के रिकॉर्ड में नहीं हो रहा और इससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
वीडियो में युवक द्वारा चालक से रसीद मांगने पर कथित तौर पर चालक द्वारा रसीद नहीं देने और पैसे नहीं देने पर गोबर नहीं ले जाने की बात कहने का दावा किया गया है।
मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
#मुरैना #morena #नगरनिगम