ईद मिलादुन्नवी के जुलूस में बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, 4 लोग घायल
मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नवी के जुलूस के दौरान केएस चौराहे के पास एक तेज रफ्तार एवं बेकाबू कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार को अपने कब्जे में लेकर कब्रिस्तान परिसर तक पहुंचाया, जहां कुछ युवकों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने स्थिति को शांत कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
👉 हादसे के कारणों और कार चालक के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।