कांके: सिरमटोली फ्लाईओवर के नीचे भरा बारिश का पानी, दुकानों में घुसा पानी
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2025 सिरमटोली फ्लाइओवर के नीचे रविवार दोपहर करीब दो बजे से हो रही बारिश के कारण बारिश का पानी भर गया है। बारिश का पानी भरने से कई दुकान में पानी घुस गया है जिससे दुकानदार को काफी परेशानी हो रही है और उनका काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है।