कांके: धुर्वा में शिक्षा मंत्री आवास के पास आकलन परीक्षा पास पारा शिक्षकों ने वेतनमान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2025 धुर्वा स्थित शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे वेतनमान सहित कई मांगों को लेकर आकलन परीक्षा पास पारा शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे आकलन परीक्षा पास पारा शिक्षकों ने कहा कि वेतनमान की मांग को लेकर वे कई बार सरकार को सूचित कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।