कांके: रांची में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से शहर की सड़कें हुईं जलमग्न
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2025 रांची में रविवार दोपहर करीब दो बजे मौसम का मिजाज बदल गया। रांची में झमाझम बारिश हुई जिससे रांची शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि रांची के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में रांची समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की थी। रांची समेत 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।