कांके: उपायुक्त और एसएसपी ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2025 जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का रविवार दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जायजा लिया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि पूरे विधि-विधान से रथ यात्रा की शुरुआत होगी इसके लिए विधि-व्यवस्था के सभी इंतजाम किये गये हैं।