कांके: रांची में ट्रांसजेंडरों ने अपने हक के लिए निकाला प्राइड मार्च, किया अनोखा प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2025 रांची में ट्रांसजेंडरों ने अपने हक और अधिकार के लिए शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क पर प्राइड मार्च निकला और अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में ट्रांसजेंडर मौजूद रहे। इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने सड़क पर नाचकर और गाना गाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उनका कहना था कि देश भर में ट्रांसजेंडरों की अच्छी तादाद है।