कांके: खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आजसू ने बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2025 खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में रविवार दोपहर करीब दो बजे आजसू ने बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया है। बलिदान दिवस समारोह में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित आजसू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार बलिदान दिवस समारोह में सरकार के क्रियाकलापों पर चर्चा की जायेगी।