पट्टी हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित होगी भगवान परशुराम की प्रतिमा, परशुराम चौराहा बनाने की घोषणा
पूर्व मंत्री मोती सिंह ने पट्टी की जनता की मांग पूरी करने का जताया संकल्प
#प्रतापगढ़। नगर पंचायत पट्टी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। साथ ही उड़ैयाडीह मोड़ संबंधित चौराहे का नाम परशुराम चौराहा रखा जाएगा। मोती सिंह ने पट्टी की जनता की मांगों को पूरा करने का संकल्प जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता है। भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। इस घोषणा के दौरान पट्टी ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, रामगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिलाध्यक्ष शिवकुमार चौरसिया, बिन्देश्वरी प्रसाद पाठक उर्फ बिंदू, विनोद मिश्रा अमरजीत पटेल, मुन्ना पटेल, पूर्व प्रधान महेंद्र प्रताप पटेल, दीपक पटेल, सुरेश पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #pratapgarhpatti Rajendra Pratap Singh Vinod Pandey Ashok Jaiswal