पट्टी में मोती सिंह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने निकाली विशाल बाइक रैली
2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखे जा रहे शक्ति प्रदर्शन के सियासी मायने
सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा अनावरण से पहले हुआ भव्य स्वागत
#प्रतापगढ़। पट्टी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता मोती सिंह के स्वागत में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से पहले समर्थकों ने विशाल बाइक रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। सड़कों पर उतरे समर्थकों और वाहनों के काफिले से कस्बे में उत्साह का माहौल नजर आया। पूर्व मंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह समर्थक जुटे रहे। रैली के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।राजनीतिक दृष्टि से भी इस रैली को काफी अहम माना जा रहा है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पट्टी विधानसभा क्षेत्र में मोती सिंह के इस शक्ति प्रदर्शन के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। समर्थकों की भीड़ और स्वागत के अंदाज ने क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। इसके बाद पट्टी में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री मोती सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
#pratapgarh Rajendra Pratap Singh Moti Singh Ashok Jaiswal #pratapgarhup72 #pratapgarhpatti Vinod Pandey #MotiSingh