राजा भैया की अगुवाई में श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, 3 हजार स्वयंसेवक संभालेंगे व्यवस्था
#प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बजरंग महाविद्यालय में राजा भैया ने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर 17 से 20 नवंबर तक राजभवन बेंती के परेड ग्राउंड में होने वाली भव्य श्रीराम कथा की तैयारियों की समीक्षा की।
बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में करीब 3 हजार स्वयंसेवक हनुमान दल, अंगद दल और जामवंत दल के रूप में सेवाएं देंगे। राजा भैया ने बताया कि पाकिस्तान से आए करीब 500 हिंदू परिवारों के सदस्य भी कथा में शामिल होंगे। उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
राजा भैया ने कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं। उनकी सेवा और सुरक्षा सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
#RajaBhaiya #Kunda #PratapgarhNews #ShriRamKatha #DhirendraKrishnaShastri #BageshwarDham #NyayExpress