#प्रतापगढ़: पत्रकार रोहित जायसवाल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सड़क हादसे में पत्रकार रोहित जायसवाल के निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पट्टी के डाक बंगले में शोकसभा आयोजित की। जिला अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी के नेतृत्व में पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।
इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पत्रकारों ने रोहित जायसवाल के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
#PratapgarhNews #Journalist #RohitJaiswal #Patti #NyayExpress #पत्रकारिता
Patti, Pratapgarh | Nov 12, 2026