उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र के वीरिया गांव से दुखद खबर सामने आई है। करीब 7 दिन से घर से लापता 17 वर्षीय प्रकाश चंद्र गहलोत का शव शनिवार को गांव के एक बिना मुंडेर वाले कुएं में मिला।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों को वीरिया गांव स्थित कुएं में प्रकाश का शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए कानोड़ थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेस्क्यू टीम में प्रवीण सिंह राठौर, दिनेश गमेती, गौरव बागोरा, कैलाश गमेती, मुकेश सेन और वाहन चालक बने सिंह गुर्जर सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
Pal Pal News Rajasthan पर देखिए उदयपुर और राजस्थान की ताजा खबरें।
#udaipur
#udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews #UdaipurNews #UdaipurBreakingNews #UdaipurLatestNews #KanodNews #Kanod #Veeriya #RajasthanNews #RajasthanBreaking #RajasthanLatestNews #MissingNews #MissingBoy #PrakashChandraGehlot #UdaipurMissingNews #WellBody #UdaipurPolice #KanodPolice #CivilDefence #RescueOperation #RajasthanCivilDefence #UdaipurRescue #KuenMeinShav #KuenSeShavBaramad
Girwa, Udaipur | Sep 26, 2026