
कानोड़, उदयपुर। कानोड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कुम्हारों का मोहल्ला निवासी घीसी बाई खटीक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश महिला के गले से मादलिया (आभूषण) लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कानोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को तत्काल कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है घटना के बाद कानोड़ सीएचसी में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, कानोड़ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews #Kanod #Udaipur #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews #Loot #KnifeAttack #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan
Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026

मावली नगर के हेमसागर तालाब में गुरुवार रात्रि को अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार प्रवीण मीणा, पटवारी सतवीर मौके पर पहुंचे तो प्रशासन की गाड़ी देखते ही डंपर चालक भागने लगा गए जिनको तुरंत मौके पर ही जप्त कर लिए डंपर चालक से मिट्टी परिवहन से संबंधित वेध दस्तावेज मांगे चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा था। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी कार्यालय भेज दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026

प्रशासन बैठा है बाढ़ के इंतजार में ,नहर कंटीली झाड़ियों एवं कचरे से भरी हुई पड़ी है,#Mavli #Udaipur #Rajasthan #Monsoon #FloodAlert #RainNews #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #BreakingNews #CanalCleaning#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार का पीछा कर घर के बाहर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने लूट की कोशिश के दौरान धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #Udaipur #CrimeNews #BreakingNews #PratapNagar #RajasthanNews #LootAttempt#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026

उदयपुर के माचला मगरा क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के निवास से करीब 50 मीटर दूर बदमाशों ने किराना व्यापारी अक्षय सिकलीगर पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश दुकान से नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद शहर के वीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं #UdaipurNews #CrimeNews #BreakingNews #RajasthanNews #KnifeAttack #Loot #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #udaipur #udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026