कुरई: सिवनी कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
Kurai, Seoni | Aug 21, 2026 सिवनी के इंदिरा भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हरियाली तीज महोत्सव पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के पूजन से हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने महिला मातृशक्ति को तीज की शुभकामनाएं दीं और महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया।