समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 01 अक्टूबर 2026
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन, बक्सर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को एम० पी० उच्च विद्यालय, बक्सर के खेल मैदान में सफलतापूर्वक समापन हुआ।
समापन अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं टीम विजेता खिलाड़ियों को श्री आलोक नारायण वत्स, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, बक्सर द्वारा पारितोषिक, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, बक्सर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों के हाथों विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कराई गई।
इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रेरित करना तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर श्री आलोक नारायण वत्स ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, निरंतर अभ्यास, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रयास करना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा जिले एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 में विभिन्न खेल विधाओं में जिले के विद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के विभिन्न खेल विधाओं के परिणाम एवं विजेता एवं उप विजेता इस प्रकार से है:-
गोल्ड 58, सिल्वर 56 एवं ब्रॉन्ज 54 है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary Bihar State Sports Authority - BSSA जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 1, 2026