समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 01 अक्टूबर 2026
बक्सर में 'मिशन ज्ञानार्जन' के तहत विज्ञान एवं चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन 5 अक्टूबर को
आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 जिले में शिक्षा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'मिशन ज्ञानार्जन' के तत्वावधान में आगामी 5 अक्टूबर 2026 को स्थानीय नगर भवन बक्सर में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:
1. विज्ञान प्रदर्शनीः इसमें छात्र-विज्ञान और तकनीकी मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
2. चित्रकला प्रदर्शनीः इसमें विभिन्न विषयों पर आधारित सुंदर और आकर्षक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा, जो दर्शकों को सोचने और प्रेरित करने का कार्य करेंगी।
बक्सर जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, शिक्षा प्रेमियों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Bihar Education Department जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 1, 2026