समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 01 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिला बुनियाद केंद्र बक्सर में उप विकास आयुक्त बक्सर श्रीमती निहारिका छवि की उपस्थिति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिसमें वृद्धजन एवं छात्रों के बीच इंटर- जेनरेशनल बाॅडिंग से संबंधित चित्रकला का आयोजन किया गया। साथ ही लूडो कैरम एवं छात्रों के बीच म्युजिकल चेयर का आयोजन किया गया था।
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जोड़ी को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर एवं जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र बक्सर उपस्थित थे। बुनियाद केन्द्र डुमराॅव में भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वृद्धजन एवं छात्र काफी उत्साहित दिख रहे थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Social Welfare Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #CMO #samratchoudhary #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 1, 2026