लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों को संवारने में जुटा जिला प्रशासन
सारण जिले के नगर प्रखंड में जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है, ताकि लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो सके।