मुख्यमंत्री के संभावित सारण दौरे को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज, डीएम एवं एसएसपी ने किया विभिन्न स्थलों का निरीक्षण
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के संभावित सारण दौरे को लेकर जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने रामघाट एवं दलन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर का सघन निरीक्षण किया।
इस दौरान सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं मिशन कायाकल्प के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही, सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया गया।
Saharsa, Bihar | Nov 7, 2026