सोनपुर मेला-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कार्तिक पूर्णिमा पर पहलेजा घाट एवं कालीघाट में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कोर्ट के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने को भी कहा।