छठ महापर्व को लेकर सारण जिले के सभी प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई एवं तैयारियां तेज
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में छठ घाटों की साफ-सफाई, समतलीकरण, रंग-रोगन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।