कोरांव: नगर पंचायत कोराव की अध्यक्ष रहीं सुषमा केसरी की पुण्यतिथि मनाई गई, बच्चों को बांटे गए फल व शिक्षण सामग्री
नगर पंचायत कोरांव की पूर्व अध्यक्ष सुषमा केसरी की पुण्यतिथि पर प्राथमिक विद्यालय कोरांव प्रथम और द्वितीय में बच्चों को फल और शिक्षण सामग्री बांटी गई। यह कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने आयोजित किया।ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि उनकी पत्नी सुषमा केसरी बच्चों की खुशहाली के लिए काम करती थीं। उन्होंने कहा कि सुषमा केसरी के विचार और जनसेवा का संकल्प है।