मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने ठगी के 45 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए, ट्रेडिंग लिंक से हुई थी ठगी
मड़ावरा थाना क्षेत्र के धवा निवासी रामकुमार पटेल से ट्रेडिंग लिंक के जरिए ठगे गए 45 हजार साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर वापस करा दिए। शिकायत मिलते ही रकम होल्ड कराकर MRM पोर्टल के माध्यम से मंगलवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि लौटाई गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।