किशनगंज: किशनगंज किसान कांग्रेस जिला कमेटी ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में बिजली कटौती सहित अन्य समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रमेश मीणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अभयराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। हथियादह बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों का मुआवजा व पुनर्वास के लिये मुआवजे की मांग इस दौरान की गई है। इस दौरान क्षेत्र के किसान मौजूद रहे हैं।