सवायजपुर: पाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी 2 लड़कियां अपने-अपने प्रेमियों के साथ हुईं फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से एक किशोरी और एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों अपने साथ नकदी और जेवरात भी ले गईं हैं। लड़कियों के परिजनों ने प्रेमियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने कहा कि जल्द ही कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।