सवायजपुर: हरपालपुर पुलिस ने सनफरा मोड़ से एक व्यक्ति को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
हरपालपुर थाना पुलिस ने सनफरा मोड़ से एक व्यक्ति को नाजायज तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाने की पुलिस टीम लमकन पुल पर शांति एवं सुरक्षा ड्यूटी में थी, तभी इसकी सूचना मिली। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।