सवायजपुर: बेर खाने निकली अर्जुनपुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी हुई लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
हरपालपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं लगने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।