सवायजपुर: किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पचदेवरा थाने में 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
17 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में किशोरी के पिता ने पचदेवरा थाने में जनपद बदायूं निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पचदेवरा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।