सवायजपुर: ग्राम पंचायत कहारकोला निवासी महिला ने डीएम को पत्र भेजकर प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप
भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कहारकोला निवासी एक महिला ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र भेज कर ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने डीएम से पीएम आवास दिलाए जाने की मांग भी की है। महिला ने बताया कि पात्रता सूची में शामिल होने के वावजूद उसे पीएम आवास नहीं मिला है।