सवायजपुर: अरवल थाना पुलिस ने तेरापुरसौली से एक व्यक्ति को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
अरवल थाना पुलिस ने बुधवार को तेरापुरसौली से एक व्यक्ति को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत करके उसे न्यायालय में पेश किया। अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि मामले में अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।