मालथोन: मालथौन में 45 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
Malthon, Sagar | Aug 5, 2025 मालथौन में वन विभाग की भूमि पर ग्रामीणों द्वारा वर्षों से किया गया अतिक्रमण आखिरकार हटाया गया। इस भूमि पर खेती की जा रही थी। शिकायत के बाद वन विभाग ने सोमवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जो मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रही। कार्रवाई की शुरुआत अमारी नंबर 2 के कंपार्टमेंट Rf108 और Rf109 में की गई।