मालथोन: मालथौन के वार्ड नंबर-14 इटवा में सीसी रोड न होने से कीचड़ में चलने को मजबूर हैं लोग #jansamasya
Malthon, Sagar | Jul 27, 2025 नगर परिषद के वार्ड 14 इटवा में आज भी सीसी रोड न बनने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार नगर परिषद कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी। हालत ये है कि कीचड़ के कारण 108 एंबुलेंस भी नहीं पहुंचती।