मालथोन: मालथौन के बरोदिया कलां में सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई मौत
Malthon, Sagar | Aug 4, 2025 मालथोन थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक अमोल चढ़ार की मृत्यु हो गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरोदिया कला के पास हुई जब वे अपनी स्कूटी से जा रहे थे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमोल चढ़ार अपनी गाड़ी को मोड़ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।