मालथोन: वार्ड-8 में 6 दिनों से बिजली बंद होने से स्थानीय लोग हुए परेशान, बोले-'शिकायत के बाद नहीं हुआ समाधान'
Malthon, Sagar | Jul 28, 2025 मालथौन नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 में बीते 6 दिनों से विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिससे स्थानीय रहवासी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।रविवार दोपहर 12 बजे वार्डवासियों ने बताया कि बिजली बंद होने से बच्चों की पढ़ाई ठप है, वहीं पानी तक नहीं भर पा रहे हैं। घरों में अंधेरा पसरा है और बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ।