मालथोन: मालथौन: महिला एवं बाल विकास कार्यालय पर छापा, गोपनीय दस्तावेज रखने के आरोप में कंप्यूटर जब्त
Malthon, Sagar | Jul 29, 2025 मंगलवार शाम महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में तहसील प्रशासन ने अचानक छापा मारा। नायब तहसीलदार कमलेश सतनामी द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक कंप्यूटर और एक मोबाइल जब्त किया गया।जानकारी के अनुसार, विभाग की कुछ सुपरवाइजरों ने शिकायत की थी कि कार्यालय का कर्मचारी अनिल पटेल निजी कंप्यूटर में महिलाओं से संबंधित गोपनीय दस्तावेज रख रहा है।