#विभाजन_का_शिकार_हुए_सिख_पंजाबी__परिवारों_को_पाकिस्तानी_बताने_का_आरोप; आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना।
#देहरादून: राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में सिख और पंजाबी समाज की ओर से एक संयुक्त विशाल धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन का ऐलान किया गया है। यह आंदोलन कांग्रेस नेता #आकांक्षा_नेगी की कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने देश के विभाजन का दंश झेलकर आए सिख और पंजाबी परिवारों को #पाकिस्तानी_कहकर संबोधित किया था। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह टिप्पणी राष्ट्रविरोधी होने के साथ-साथ पूरे समुदाय के मान-सम्मान और गौरव को गहरी ठेस पहुँचाने वाली है।
#कुंवर_जपेंद्र_सिंह एवं पंजाबी महासभा सहित समस्त पंजाबी समाज के आह्वान पर हो रहे इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने साफ किया है कि जब तक आरोपी आकांक्षा नेगी की पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक उनका यह अनशन अनिश्चितकालीन_धरना जारी रहेगा। समाज के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि विभाजन के समय लाखों कुर्बानियां देने वाले देशभक्त समाज का ऐसा अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेंगे।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Gandhipark #Panjaabimahasabha #viralvideo #Kuwarjapendersingh